मौनी रॉय ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

Follow Us

मुंबई। अभिनेत्री मौनी रॉय पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनके बारे में कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही थीं, जिनमें उनकी सेक्शुअलिटी को लेकर भी सवाल उठाए गए। अब अभिनेत्री ने इन अफवाहों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब मौनी से उनके बारे में फैलाई गई सबसे बड़ी झूठी अफवाह के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया, “ओह, कि मैं समलैंगिक हूं।” उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर उन ट्रोल्स को जवाब के तौर पर देखा जा रहा है, जिन्होंने उनकी निजी जिंदगी और रिश्तों को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई थीं। दरअसल, अभिनेत्री की दिशा पटानी के साथ गहरी दोस्ती को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की टिप्पणियां की गई थीं। कुछ यूजर्स ने दोनों के रिश्ते को लेकर भी सवाल उठाए थे। हालांकि मौनी ने अपने हालिया बयान से ऐसी अफवाहों को खारिज कर दिया।

इस बीच, मौनी रॉय अपनी हालिया फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में अपने अभिनय को लेकर भी सराहना बटोर रही हैं। भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई हो, लेकिन दर्शकों और समीक्षकों ने मौनी के अभिनय की प्रशंसा की है। शनिवार को मौनी ने अपनी करीबी दोस्त दिशा पटानी के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे माय डी। आप उन खास लोगों में से हैं जो जहां भी जाते हैं, अपने साथ थोड़ा सा जादू लेकर जाते हैं।” वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय जल्द ही तेलुगु फिल्म ‘विश्वंभरा’ और मधुर भंडारकर निर्देशित ‘द वाइव्स’ में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि ‘द वाइव्स’ बॉलीवुड सितारों की पत्नियों के जीवन पर आधारित कहानी है।