कांकेर। जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती से दुष्कर्म और उसके गर्भवती होने के मामले में पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर नाबालिग की उम्र की जानकारी होने के बावजूद प्रेम और शादी का झांसा देकर फरवरी 2026 से लगातार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर आमाबेड़ा थाने में अपराध क्रमांक 35/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 64(2)(m) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मनेंद्रगढ़ में मेडिकल स्टोरों पर प्रशासन की सख्ती, फार्मासिस्ट न मिलने पर 3 दुकानें सील
27 अक्टूबर को हुई गिरफ्तारी:
पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष बंछौर के मार्गदर्शन और एसडीओपी संतोष जैन के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सौरभ कुमार निर्मलकर (23 वर्ष), निवासी कोलियारी आवासपारा, थाना आमाबेड़ा, जिला कांकेर को 27 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया। विधिवत कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुदर्शन सिंह ध्रुव सहित उपनिरीक्षक भुवनेश्वर चंद्रवंशी, सहायक उपनिरीक्षक गिरीशचंद्र कुर्रे, प्रधान आरक्षक महेश कुमार नेताम तथा पुलिसकर्मियों की टीम का योगदान रहा।
Breaking: छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई तेज, रायपुर- दुर्ग में छापेमारी से मचा हड़कंप
