भाटापारा। राष्ट्रीय रामायण मेला समिति भाटापारा की बैठक स्थानीय गायत्री मंदिर परिसर में दो सत्रों में सम्पन्न हुई। प्रथम सत्र में संविधान दिवस मनाया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने खड़े होकर सम्मान पूर्वक राष्ट्र गान जन,गण, मन और राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन किया। भारत माता की जय और संविधान दिवस अमर रहे के नारे लगाए। अधिवक्ता मोहन केसरवानी, भंवर सिंह साहू, डॉ ललित सिंह ठाकुर, बिहारी लाल अग्रवाल, डॉ वीणा साहू, सुरेश शर्मा और अभिषेक मोदी ने संविधान दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला।
भाटापारा के युवाओं ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, पुलिस एवं नगर सेना में हुआ चयन, शिवरतन शर्मा ने दी बधाई
बैठक के दूसरे सत्र में तीन नये सदस्य अभिषेक मोदी, सुरेश शर्मा और यामिनी साहू ने राम और रामायण पर आस्था व्यक्त करते हुए समिति की सेवा करने का संकल्प लेकर राष्ट्रीय रामायण मेला समिति की सदस्यता ग्रहण किया। समिति ने तीनों का तहे दिल से स्वागत कर खुशी व्यक्त किया। बैठक में इस वर्ष के राष्ट्रीय रामायण मेला के आयोजन में कुछ नवीनता लाकर दर्शकों एवं श्रोताओं को आनंदित करने का उपाय करने पर विचार किया गया। नगर के प्रत्येक घर में राष्ट्रीय रामायण मेला का आमंत्रण पत्र भेजने का निर्णय लिया गया। कार्य क्रम स्थल पर धार्मिक पुस्तकों की दुकान और कुछ विशेष वस्तुओं का स्टाल लगाने पर चर्चा हुई। नगर के सभी महत्वपूर्ण व्यक्तियों से सम्पर्क कर उनसे सहयोग मांगने की बात हुई।
खैरताबाद के जीएचएमसी क्षेत्रीय कार्यालय में लगी आग, दस्तावेज जलकर हुए खाक
दो नये सदस्यों सुरेश शर्मा और अभिषेक मोदी ने आयोजन में व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उनके सुझावों का सभी ने स्वागत किया और मिलजुलकर राष्ट्रीय रामायण मेला को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक का संचालन भंवर सिंह साहू ने किया और आभार प्रदर्शन बिहारी लाल अग्रवाल ने किया। बैठक में डाक्टर ललित सिंह ठाकुर, बिहारी लाल अग्रवाल, भंवर सिंह साहू, डॉ वीणा साहू, मोहन केसरवानी, डॉ खुमान सिंह वर्मा, सुरेश शर्मा, अभिषेक मोदी, कल्याण सिंह ठाकुर, विष्णु प्रसाद वर्मा, बुद्धेश्वर वर्मा ंऔर यामिनी साहू उपस्थित थे।
