22 साल बाद जैकब मार्टिन को बड़ी राहत, अदालत ने किया बरी

Follow Us

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन को 22 साल पुराने आपराधिक मामले में बड़ी कानूनी राहत मिली है। दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने 2004 में दर्ज मामले में उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया। मार्टिन पर धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल, आपराधिक साजिश और पासपोर्ट कानून के तहत आरोप लगाए गए थे। उन पर कथित तौर पर फर्जी आव्रजन मुहर और अवैध यात्रा व्यवस्था से जुड़े मामले में शामिल होने का आरोप था।

अली उस्मान की फिरकी का कहर, 5 विकेट लेकर रचा इतिहास

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष मार्टिन के खिलाफ ऐसे ठोस साक्ष्य पेश नहीं कर सका, जिससे वित्तीय लेन-देन या ‘अजवा स्पोर्ट्स क्लब’ से उनके सीधे संबंध साबित होते। पर्याप्त प्रमाण नहीं मिलने पर अदालत ने उन्हें आरोपों से मुक्त कर दिया। फैसले के बाद मार्टिन ने कहा कि, पिछले 22 वर्षों में उन्हें मानसिक और व्यक्तिगत परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि, बड़े क्रिकेटर होने के कारण उनका नाम मामले से जोड़ा गया। मार्टिन ने भारत के लिए 10 एकदिवसीय मैच खेले और 158 रन बनाए थे। अदालत के फैसले को उन्होंने अपने जीवन में नई शुरुआत बताया।

क्रेडिट कार्ड को फेंकना नहीं: ऐसे कराएं बंद, वरना हो सकता है वित्तीय नुकसान