पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट के मामले में हिस्ट्रीशीटर और 2 नाबालिग गिरफ्तार, चंद घंटों में सुलझाई गुत्थी

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां प्रार्थी सुजल लदेर ने थाना सरस्वती नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25-26.04.2026 की दरम्यानी रात्रि वह अपने दोस्त वैभव यादव के साथ चंगोराभाठा से अपने स्कूटी से शिवानंद नगर घर जा रहा था, इसी दौरान रात्रि करीब 02ः40 बजे कुकुरबेडा गुरूद्वारा के पीछे पहुंचे थे, जहां तीन लडके प्रार्थी एवं उसके दोस्त को रूकवाये और चाकू दिखा कर डराते धमकाते हुये जो सामान रखे हो सबको दे दो कहकर हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए वैभव के आधार कार्ड तथा प्रार्थी के गले में पहने चांदी की चैन को लूट कर भाग गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 88/26 धारा 309(6) बीएनएस 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वहीं घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी सरस्वती नगर के नेतृत्व में थाना सरस्वती नगर पुलिस की टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी व उसके दोस्त से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई। साथ ही आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन करने पर एक आरोपी की पहचान थाना सरस्वती नगर के हिस्ट्रीशीटर आकाश नायक उर्फ जेडी के रूप में किया गया। आरोपी की पतासाजी करते हुये आरोपी आकाश नायक उर्फ जेडी को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य 02 साथियों के साथ मिलकर लूट की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। प्रकरण में संलिप्त अन्य दोनों, जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है को भी पकड़ा गया।

तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की चांदी के चैन एवं आधार कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू जप्त कर प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी जाकर कार्यवाही किया गया। आरोपी आकाश नायक उर्फ जेडी थाना सरस्वती नगर का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरूद्ध विभिन्न मामलों के लगभग आधा दर्जन अपराध पंजीबद्ध है।

गिरफ्तार आरोपी-

01.आकाश नायक उर्फ जेडी पिता सुरेन्द्र नायक उम्र 24 साल निवासी कुकुरबेड़ा थाना सरस्वती नगर रायपुर।

02. विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक।