भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: तावड़े को यूपी, पूनिया को पंजाब और चुघ को गुजरात की कमान

Follow Us

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीन अहम राज्यों में संगठन की कमान नए नेताओं को सौंपते हुए बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को इन नियुक्तियों को मंजूरी दी। राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, जबकि जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

एर्दोगन की ट्रंप से अपील: ईरान के साथ बातचीत का रास्ता न छोड़ें अमेरिका

इसी तरह, राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, राज्यसभा सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुघ को गुजरात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। भाजपा के इस संगठनात्मक बदलाव को आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया है कि, अन्य राज्यों में प्रभारियों की नियुक्तियां आवश्यकता और समय के अनुसार की जाएंगी। तब तक वहां मौजूदा प्रभारी व्यवस्था ही जारी रहेगी।

फ्रांस के टैक्स सिस्टम पर बड़ा साइबर अटैक, लेकोर्नू ने बढ़ाई सुरक्षा की रफ्तार