मां शिवा प्लांट हादसा: इलाज के दौरान दो श्रमिकों की मौत, तीन की हालत पर नजर

Follow Us

रायगढ़। जिले के मां शिवा प्लांट में हुए हादसे में गंभीर रूप से झुलसे दो श्रमिकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रमोद सोनी और चौखट सिंह के रूप में हुई है। दोनों को चार दिन पहले ओपी जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल से बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था। जानकारी के अनुसार, रायपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों श्रमिकों ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से उनका इलाज जारी था, लेकिन गंभीर रूप से झुलसने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।

वहीं, हादसे में घायल तीन अन्य श्रमिक—गुड्डू कुमार, चतुर यादव और शनिराम राठिया—का इलाज अभी भी ओपी जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में चल रहा है। उनकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।फिलहाल, हादसे के कारणों की जांच जारी है। प्रशासन और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।