रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अगले साल आठ से 10 जनवरी तक तीन दिवसीय साहित्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों और कार्यक्रम की प्रस्तावित रूपरेखा को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई है, जिसकी जानकारी बुधवार को दी गई।
मंगलवार को बैठक में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा और रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने महोत्सव के आयोजन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं गरिमामय स्वरूप देने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं और आयोजन की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।
मोर्कल ने वेलिंग्टन टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवर का चयन गिल पर छोड़ा
बैठक में अधिकारियों ने साहित्य महोत्सव की सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने तथा आयोजन के दौरान समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। महोत्सव के माध्यम से साहित्य, कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करने के साथ ही साहित्यकारों एवं साहित्यप्रेमियों को संवाद और विचार-विमर्श के लिए एक मंच उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन, जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक उमेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।
