महासमुंद जिला जेल में बंद बंदी की मौत, हृदयाघात की आशंका

Follow Us

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला जेल में बुधवार सुबह एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बिलासपुर निवासी सय्यद अशफाक (44) के रूप में हुई है। वह मादक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत वर्ष 2023 से जेल में बंद था।

मोर्कल ने वेलिंग्टन टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवर का चयन गिल पर छोड़ा

बुधवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब सात बजे जेल परिसर में सय्यद अशफाक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह गिर पड़ा। घटना के तत्काल बाद जेल प्रशासन ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बंदी की मौत का प्रारंभिक कारण हृदयाघात होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स टूटा, निफ्टी 25,350 के नीचे फिसला

घटना की सूचना जेल प्रशासन ने स्थानीय पुलिस और मृतक के परिजनों को दे दी है। फिलहाल शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह में सुरक्षित रखा गया है। जेल प्रशासन के अनुसार, परिजनों के पहुंचने के बाद मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।