2020 से पहले का मजदूर कार्ड का नवीनीकरण नहीं हो रहा है एवं मजदूर चॉइस सेंटर में 2025 से अब तक ₹2000 देकर मजदूर कार्ड बनवाने के लिए मजबूर है इसके विरोध में घेराव

Follow Us

रायपुर।  छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने गरीब और मजदूरों का जीना कठिन कर दिया है मजदूर कार्ड के लिए लोग दर-दर भटक रहे हैं तथा मजदूर कार्ड के लिए चॉइस सेंटर में 1500 Rs से 2000 Rs वसूली किया जा रहा है मजदूर कार्ड का नवीनीकरण नहीं हो रहा है

श्रम विभाग के मंत्री चुप्पी साधे बैठे हैं भाजपा सरकार अपनी तानाशाही रवैया का परिचय देकर मजदूर और गरीबों के अधिकारों का हनन कर रहा है। गरीबों के हित में सरकार फेल हो गई है। राज्य के विष्णुदेव साय सरकार की नाकामी और अक्षमता के ख़िलाफ़ शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष *श्रीकुमार शंकर मेनन जी के नेतृत्व में आज दिनांक ११/08/2026 दिन मंगलवार को 4:00 बजे मजदूर कार्यालय (श्रम विकास मंडल) सिविल लाइन थाना के पास* विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Read more : -सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तारीख बदली, PSC ने जारी किया नया टाइम टेबल