‘खोसला का घोसला’ 2 रिलीज डेट: 20 साल बाद लौटेगा कॉमेडी का जादू, 28 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक

Follow Us

मुंबई। बॉलीवुड की चर्चित कॉमेडी फिल्म ‘खोसला का घोसला’ का जादू एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा। साल 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म ने अपनी शानदार कहानी और दमदार किरदारों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। अब इसका सीक्वल ‘खोसला का घोसला 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है। फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। प्रशांत भागिया के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के खास मौके पर दर्शकों के बीच आएगी। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, सविता राज हीरेमठ और राज हीरेमठ मिलकर कर रहे हैं।

सीक्वल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पहली फिल्म के कई पुराने कलाकार एक बार फिर अपने यादगार किरदारों में नजर आएंगे। अनुपम खेर कमल किशोर खोसला के किरदार में वापसी करेंगे, वहीं बोमन ईरानी भी अपने चर्चित अंदाज में दिखाई देंगे। इसके अलावा रणवीर शौरी, तारा शर्मा और परवीन डबास जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। निर्माताओं के मुताबिक फिल्म का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। पुराने कलाकारों और नई कहानी के साथ यह फिल्म एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और मनोरंजन करने के लिए तैयार है।