खरगे-राहुल ने पीरज़ादा मोहम्मद सईद के निधन पर जताया शोक

Follow Us

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पीरज़ादा मोहम्मद सईद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। खरगे ने कहा कि सईद के निधन से वह बेहद दुखी हैं। कांग्रेस के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और लोगों की समर्पित सेवा को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने उनके परिजनों, मित्रों और समर्थकों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

भाटापारा में राष्ट्रीय रामायण मेला समिति की बैठक, तीन नए सदस्य जुड़े

गांधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और अनंतनाग के लोकप्रिय विधायक पीरज़ादा मोहम्मद सईद के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों, मित्रों और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और जनसेवा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

भाटापारा के युवाओं ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, पुलिस एवं नगर सेना में हुआ चयन, शिवरतन शर्मा ने दी बधाई