जग्गी हत्याकांड अपडेट: अमित जोगी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने सरेंडर पर लगाई रोक

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी कानूनी खबर सामने आई है। राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को भारत का सर्वोच्च न्यायालय से अंतरिम राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने सीबीआई से जवाब मांगे जाने तक उनके सरेंडर पर रोक लगा दी है, जिससे फिलहाल अमित जोगी को बड़ी राहत मिली है। यह मामला उस समय फिर चर्चा में आया था, जब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 2 अप्रैल को अहम फैसला सुनाते हुए अमित जोगी को दोषी ठहराया था और तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया था। हाईकोर्ट के इस आदेश को चुनौती देते हुए अमित जोगी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मामले में तत्काल राहत देते हुए कहा कि, जब तक केंद्रीय जांच ब्यूरो अपना जवाब दाखिल नहीं करती, तब तक सरेंडर की कार्रवाई पर रोक रहेगी। कोर्ट के इस फैसले के बाद राजनीतिक और कानूनी हलकों में मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। राम अवतार जग्गी हत्याकांड लंबे समय से राज्य की चर्चित कानूनी लड़ाइयों में शामिल रहा है। अब सुप्रीम कोर्ट की इस अंतरिम राहत के बाद मामले की अगली सुनवाई और सीबीआई के जवाब पर सबकी नजरें टिकी हैं। फिलहाल यह आदेश अमित जोगी के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, जबकि आगे का फैसला अदालत की अगली कार्यवाही पर निर्भर करेगा।