ब्लैक लहंगे में कृति सेनन का शाही जलवा, रैंप वॉक में बिखेरा ग्लैमर

Follow Us

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन अपने फैशन सेंस को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। डिजाइनर अभिनव मिश्रा के कॉउचर शो ‘इन्टू द वाइल्ड 2026’ में कृति शोस्टॉपर बनकर पहुंचीं। इस दौरान ब्लैक लहंगे में उनका रॉयल लुक देखने को मिला, जिसने फैशन प्रेमियों का ध्यान खींचा।

कृति के लहंगे पर की गई बारीक मिरर वर्क की कारीगरी उनके आउटफिट को खास बना रही थी। मैचिंग ब्लाउज और पीछे की ओर लहराता लंबा दुपट्टा उनके पारंपरिक लुक में शाही अंदाज जोड़ रहा था। स्टेटमेंट ज्वेलरी, सॉफ्ट कर्ल्स और आकर्षक मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया।

आज शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए जल में मिलाएं ये 5 चीजें, मिलेगा सुख-समृद्धि और शांति का वरदान

कृति ने पूरे आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक किया और अलग-अलग पोज देकर अपने परिधान की खूबसूरती को प्रदर्शित किया। उनके पारंपरिक और ग्लैमरस अंदाज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी चर्चा बटोर रही हैं।

फैशन शो के अलावा कृति अपने पर्सनैलिटी राइट्स को लेकर भी खबरों में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपने नाम, चेहरे, आवाज और तस्वीरों के कथित अनधिकृत इस्तेमाल के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। मनोरंजन जगत में अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय समेत कई सितारे भी अपनी पहचान के दुरुपयोग को लेकर कानूनी कदम उठा चुके हैं।

जयशंकर का संदेश: आतंकवाद पर सख्ती, शांति के लिए जरूरी बातचीत