मुंबई। बिजनेसवुमन ईशा अंबानी एक बार फिर अपने शानदार फैशन सेंस को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वह कस्टम शिआपरेल्ली हाउते कॉउचर आउटफिट में नजर आईं, जहां उनका सुपरमॉडल-इंस्पायर्ड लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आर्टिस्टिक डिज़ाइन और मिनिमल स्टाइलिंग के साथ ईशा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि एलिगेंस ही उनका सिग्नेचर स्टाइल है।
इस खास मौके पर ईशा अंबानी ने शिआपरेल्ली के स्प्रिंग/समर 2026 हाउते कॉउचर कलेक्शन से कस्टम डिज़ाइन किया गया आउटफिट पहना। ब्लैक लेस टॉप पर बारीक फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई थी, जिसने पूरे लुक को बेहद आकर्षक बनाया। फिगर-स्किमिंग सिल्हूट के साथ स्ट्रक्चर्ड पेप्लम वेस्ट और स्कैलप्ड हेम वाली मिडी स्कर्ट ने आउटफिट में मॉडर्न और आर्किटेक्चरल टच जोड़ा।
इस लुक की सबसे बड़ी खासियत इसकी ड्रामेटिक नेकलाइन रही, जिसे ओम्ब्रे पैलेट में फ़िरोज़ी और स्काई-ब्लू शेड्स के साथ डिज़ाइन किया गया था। यह स्कल्पचरल डिटेल पूरे आउटफिट का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनी। ईशा ने अपने कॉउचर लुक को मिनिमल लेकिन लग्जरी एक्सेसरीज़ के साथ स्टाइल किया। उन्होंने शिआपरेल्ली के सिग्नेचर ब्लैक वेलवेट कीहोल पंप्स पहने, जिन पर गोल्ड-टोन्ड एक्सेंट थे। इसके साथ उन्होंने ज्योमेट्रिक चैनल प्लेक्सीग्लास क्लच कैरी किया, जिसने उनके मॉडर्न लुक को और निखारा।
ज्वेलरी में ईशा ने स्टेटमेंट ईयर कफ और डायमंड ड्रॉप ईयररिंग्स पहने, जिन्होंने आउटफिट की खूबसूरती को बिना ओवरडू किए शानदार तरीके से कॉम्प्लिमेंट किया। ब्यूटी लुक की बात करें तो ईशा ने सेंटर-पार्टेड स्लीक बन हेयरस्टाइल चुना, जिससे उनकी स्टेटमेंट नेकलाइन पूरी तरह हाईलाइट हुई। सॉफ्ट स्मोकी आईज़, डिफाइंड ब्राउज़, हल्की कंटूरिंग, नैचुरल ब्लश और न्यूड लिप्स के साथ उनका मेकअप क्लासी और रिफाइंड नजर आया।
