नई दिल्ली। लॉर्कन टकर की कप्तानी पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर आयरलैंड ने भारत को मात दी है। इसी के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया को हराया है। इससे पहले ये टीम कभी भी भारत को नहीं हरा सकी थी। टीम इंडिया की बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा के अलावा अन्य कोई कमाल नहीं कर सका और इसी वजह से हार का सामना करना पड़ा।
आयरलैंड के पहले बल्लेबाजी करते हुए टकर ने अर्धशतक लगाया था और अपनी टीम को 182 के स्कोर तक पहुंचाया था। इसके जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही और पावरप्ले में ही 3 विकेट गंवा दिए थे। इसका खामियाजा भारत को भुगतना पड़ा और आयरिश टीम ने मेहमानों को 34 रनों से हराया। इसी के साथ आयरलैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
भारतीय गेंदबाजों की शानदार शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी आयरलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। आयरिश टीम ने 20 रनों पर पहला विकेट गंवाया। इसके बाद उनके 30 रन 3 विकेट गिर चुके थे। पावरप्ले में आयरलैंड ने बहुत ही धीमी बल्लेबाजी की और मात्र 36 रन बनाए। उन्होंने 51 रन पर चौथा विकेट गंवा दिया था। हर्षित राणा ने लंबे समय बाद टी20 टीम में वापसी की और पावरप्ले में 2 विकेट चटकाए।
लॉर्कन टकर और गेराथ डिलानी की शानदार बल्लेबाजी
भारतीय गेंदबाज शुरुआत से हावी रहे लेकिन मध्य ओवरों में आयरिश बल्लेबाजों ने वापसी की। आयरलैंड के परमानेंट कप्तान बने टकर ने कमाल की बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया। उन्होंने 36 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 2 छक्के निकले। उनके अलावा गेराथ डिलानी ने भी कमाल की बैटिंग की लेकिन अर्धशतक लगाने से चूक गए और 49 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और उतने ही छक्के जड़े।
संजू सैमसन-ईशान किशन और श्रेयस अय्यर फ्लॉप
आयरलैंड के 183 रनों के लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। टीम इंडिया ने अपना पहला विकेट 16 रनों के स्कोर पर संजू सैमसन (5) के रूप में गंवाया। इसके बाद तीसरे नंबर पर आए बैटिंग करने ईशान किशन का बल्ला भी नहीं चला। वे 5 गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हो गए। किशन के आउट होने के बाद कप्तान अय्यर मैदान पर आए और उनसे काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, अय्यर बल्ले से फ्लॉप हो गए और 7 गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हो गए। इसी के साथ मेन ब्लू ने पावरप्ले में ही 3 विकेट गंवा दिए थे।
अभिषेक शर्मा का अर्धशतक
भारत के एक छोर विकेट गिर रहे थे लेकिन अभिषेक शर्मा दूसरे छोर पर क्रीज पर जमे रहे। उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। वे अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सके और 50 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने इसी के साथ रिकॉर्ड बना दिया। वे आयरलैंड के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
भारत को पहली बार मिली हार
आयरलैंड क्रिकेट टीम ने पहली भारत को टी20 इंटरनेशनल में हराया है। इससे पहले भारत को आयरिश टीम को वनडे और टी20 में हार नहीं मिली थी। भारत के लिए अंत में शिवम दुबे ने कोशिश की लेकिन वे भी 14 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा (19), वॉशिंगटन सुंदर (9) और अक्षर पटेल (15) सस्ते में आउट हो गए।

