आईपीएल 2026: मुंबई इंडियंस में कप्तानी का नया ट्विस्ट! क्या सिर्फ एक खिलाड़ी बनकर रह जाएंगे हार्दिक पांड्या

Follow Us

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी को लेकर चल रहा सस्पेंस अब बेहद दिलचस्प मोड़ पर आ गया है। हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी के बाद कप्तानी का समीकरण उलझ गया है। हार्दिक की अनुपस्थिति में सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन तरीके से टीम को लीड किया था। सूर्या की कप्तानी में मुंबई ने आरसीबी को कड़ी टक्कर दी, जबकि बुमराह की अगुवाई में टीम ने पंजाब किंग्स को करारी शिकस्त दी।

अब कप्तानी को लेकर आ रही ताजा रिपोर्ट्स का दावा है कि, मुंबई इंडियंस का मैनेजमेंट सीजन के बाकी बचे मुकाबलों के लिए जसप्रीत बुमराह को ही बतौर कप्तान बनाए रख सकता है। पीठ में ऐंठन की वजह से कुछ मैच मिस करने वाले हार्दिक पांड्या अब टीम में केवल एक खिलाड़ी के तौर पर खेलते नजर आ सकते हैं। ऐसे में बुमराह की कप्तानी पर मुहर लगना लगभग तय माना जा रहा है।