बर्मिंघम। भारतीय महिला टीम रविवार को टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेगी। भारत का सामना पहले ही मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। दोनों ही टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करने उतरेंगे। भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी है, लेकिन विश्व कप में किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम अच्छी तरह जानती है कि पाकिस्तान को हल्के में लेने की गलती नहीं करनी है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 में अब तक 16 मुकाबले खेले गए हैं।
भारतीय महिला टीम ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है तो वहीं पाकिस्तान ने तीन मैच जीते हैं।
अगर टी20 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच मुकाबलों की बात करें तो दोनों के बीच आठ बार भिड़ंत हुई है।
भारत ने छह मौकों पर जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान दो ही मैच जीत सका है।
भारत और पाकिस्तान के बीच 2024 टी20 विश्व कप में भी मैच खेला गया था जिसमें भारतीय महिला टीम ने छह विकेट से जीता था।
