कुलदेवी-कुलदेवता की पूजा कैसे करें? जानिए सरल विधि, सामग्री और जरूरी नियम

Follow Us

कुलदेवी-कुलदेवता की पूजा: हिंदू परिवारों में कुलदेवी और कुलदेवता की पूजा की परंपरा सदियों पुरानी मानी जाती है। मान्यता है कि हर कुल की अपनी कुलदेवी या कुलदेवता होते हैं, जिनकी पूजा परिवार की परंपरा के अनुसार की जाती है। हालांकि समय के साथ कई परिवारों में यह परंपरा छूट गई है और नई पीढ़ी को अपने कुलदेवी-कुलदेवता के बारे में जानकारी नहीं है। ऐसे में ज्योतिष गुरु महावीर शर्मा ने कुलदेवी-कुलदेवता की पूजा की एक सामान्य विधि बताई है।

पूजा के लिए क्या सामग्री चाहिए?:
पूजा के लिए दो पानी वाले नारियल, लाल वस्त्र, दो सुपारी, पान के पत्ते, घी का दीपक, कुमकुम, हल्दी, सिंदूर, मौली, जनेऊ, दो चांदी की सुपारी, दो सिक्के, मिठाई, हलवा, खीर, चना, बताशा, पंचमेवा और कपूर जैसी सामग्री रखी जा सकती है। इसके अलावा परिवार की पारंपरिक भोजन सामग्री भी भोग में अर्पित की जा सकती है।

कैसे करें कुलदेवी-कुलदेवता की पूजा?:
सबसे पहले पूर्व दिशा की ओर मुख करके चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं। चौकी पर रोली-हल्दी से दो अष्टदल बनाएं। दोनों नारियल पर मौली बांधें। एक नारियल को सफेद अक्षत वाले स्थान पर और दूसरे नारियल को कुमकुम लगाकर या लाल वस्त्र में लपेटकर दूसरे स्थान पर स्थापित करें। दोनों के सामने पान का पत्ता रखकर उस पर सिक्का और चांदी की सुपारी रखें। बिना रंगे नारियल के सामने वाली सुपारी को कुलदेवता और लाल नारियल के सामने वाली सुपारी को कुलदेवी की भावना से स्थापित किया जाता है। इसके बाद दीपक जलाकर गुरु और गणपति पूजन करें। दोनों की चावल, कुमकुम, हल्दी, जल, पुष्प, धूप और दीप से पूजा करें। लाल नारियल के सामने श्रृंगार सामग्री अर्पित करें। मिठाई, हलवा, खीर, पूरी, कढ़ी, चावल, चने की दाल, चना और बताशा आदि का भोग लगाकर आरती करें।

पुतला दहन मामले में राकेश ठाकुर समेत 9 कांग्रेस नेताओं की कोर्ट में पेशी

नवरात्र में कब करें पूजा?:
बताई गई विधि के अनुसार नवरात्र की सप्तमी, अष्टमी और नवमी को पूजा की जा सकती है। स्थापना एक दिन होगी, लेकिन तीनों दिन पूजा और आरती करने की बात कही गई है। पूजा के दौरान परिवार की गलतियों के लिए क्षमा मांगते हुए कुलदेवी-कुलदेवता से परिवार की रक्षा और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें।

पूजा पूरी होने के बाद प्रसाद परिवार में बांटें। चांदी की सुपारी और मूल सिक्कों को सुरक्षित रखकर अगले वर्ष पूजा में दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।

विकास की नई पहचान की ओर भाटापारा, नगर निगम प्रस्ताव पर परिषद एकमत

इन बातों का रखें ध्यान:
कुलदेवी-कुलदेवता की पूजा की विधि अलग-अलग परिवारों और क्षेत्रों में अलग हो सकती है। इसलिए अपनी पारिवारिक परंपरा को प्राथमिकता देना बेहतर है। यदि कुलदेवी या कुलदेवता की जानकारी नहीं है या पूजा विधि को लेकर कोई भ्रम है तो परिवार के बुजुर्गों, कुलगुरु या किसी योग्य धार्मिक विद्वान से सलाह लें।

नोट: यह पूजा विधि ज्योतिष गुरु महावीर शर्मा द्वारा बताई गई पद्धति पर आधारित है। धार्मिक मान्यताएं परिवार और क्षेत्र के अनुसार अलग हो सकती हैं।

रंगोली के रंगों में दिखा राष्ट्रप्रेम और विकसित भारत का संकल्प