नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने उनके सार्वजनिक जीवन में राष्ट्र सेवा, भारत के विकास, संविधान में निहित मूल्यों और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का उल्लेख किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रामनाथ कोविंद के सार्वजनिक जीवन का लंबा अनुभव भारत के विकास, संविधान के मूल्यों और जनता के कल्याण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कोविंद ने पूरी निष्ठा और सादगी के साथ राष्ट्र की सेवा की है, जिसके कारण समाज के सभी वर्गों के लोग उनका सम्मान करते हैं।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स पर जारी अपने संदेश में कहा, ”पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। सार्वजनिक जीवन में उनके लंबे कार्यकाल में भारत के विकास, हमारे संविधान में निहित मूल्यों और जनकल्याण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता झलकती है। उन्होंने राष्ट्र की सेवा भाव और सादगी से की है, जिसके कारण समाज के सभी वर्गों के लोग उनका सम्मान करते हैं। प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति के बेहतर स्वास्थ्य, सुखमय जीवन और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें स्वस्थ और दीर्घ जीवन प्रदान करें।
