रंगोली के रंगों में दिखा राष्ट्रप्रेम और विकसित भारत का संकल्प

Follow Us

भाटापारा। शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भाटापारा में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में NSS स्वयंसेवकों सहित महाविद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कांकेर में वोटर लिस्ट को लेकर एएपी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रतियोगिता में ‘राष्ट्रीय प्रतीक एवं राष्ट्रीय गौरव’, ‘विकसित भारत @ 2047’, ‘भारतीय एवं छत्तीसगढ़ की संस्कृति’, ‘प्रकृति एवं पर्यावरण’, ‘महिला सशक्तिकरण’, ‘युवा शक्ति’, ‘विज्ञान एवं तकनीक’ तथा ‘मेरा भारत–मेरा संकल्प’ जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोलियाँ बनाईं। रंगों और कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्र निर्माण के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

एशियन गेम्स 2026: श्रीलंका पर जीत के बाद फाइनल में पहुंचा भारत, पाकिस्तान से होगा स्वर्ण मुकाबला

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ए. आर. सी. जेम्स ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक संवेदनशीलता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के सकारात्मक निर्माण में करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण उपस्थित रहे तथा उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से महाविद्यालय परिसर राष्ट्रप्रेम, संस्कृति और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के रंगों से जीवंत नजर आया।”

प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष को समर्पित रहा सेवा संकल्प अभियान