कला,संस्कृति,शिक्षा,स्वास्थ,खेल और प्रतिभा को दिया सम्मान

Follow Us

०चिन्हारी महोत्सव 2026 दुगली,का शानदार आयोजन
०शहीद निर्मल सिंह नेताम की परिजनों का सम्मान के साथ सम्मान कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

धमतरी। धमतरी जिले के नगरी विकासखण्ड के दुगली में,क्षेत्र की आराध्य देवी माता अंगार मोती के प्रांगण में शुक्रवार को फुल मंडाई की अवसर पर ऐतिहासिक सम्मान समारोह का ग्यारहवां संस्करण 2026,माता अंगार मोती लोक कला संस्कृति विचार मंच एवं सेवा समिति दुगली,के बैनर तले किया गया। समिति के परंपरा अनुसार माता अंगार मोती को फूल भेंट कर परंपरा निभाई गई। छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह,क्षेत्र के प्रथम शहीद निर्मल सिंह नेताम,और भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित कर,ग्राम प्रमुख और समिति के पदाधिकारी यों के साथ समस्त ग्रामीणों ने दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर भावभरा श्रद्धांजलि दिया।

मंचिय कार्यक्रम दौरान ग्यारहवीं संस्करण सम्मान समारोह का भावभरा सम्मान आयोजक परिवार व्दारा शहीद निर्मल सिंह नेताम की स्मृति में किया गया। सम्मान समारोह में इनको सम्मान मिला। सर्व प्रथम शहीद निर्मल सिंह नेताम की धर्मपत्नी सोमवती नेताम के साथ समस्त परिवार जनों को साल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।सैनिक सम्मान तहत सेवा निवृत्त सैनिक सम्मान बसंत सिंह सोरी,ग्राम दिनकरपुर को सम्मानित किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में शहीद निर्मल सिंह नेताम प्रतिभावान छात्र सम्मान वनांचल के दसवीं बारहवीं के टापर छात्र छात्राओं दसवीं में माधुरी नेताम पिता रामसिंह ग्राम कौव्हाबाहरा,व्दितिय तरुणा पिता नरेश कुमार कर्राघाटी, बारहवीं से देवकुमार पिता सोभीराम यादव सराईटोला,व्दितिय चंन्द्रमणी पिता तेजपाल ग्राम दलदली को सम्मानित किया गया।खेल के क्षेत्र में भावेश सिन्हा,जयंत कुमार,साहिल कुमार,दीपेश कुमार, देवेश कुमार,सुर्या नेताम,राहुल कुमार, नरेन्द्र कुमार,सांवनी कावड़े,वैशाली,उत्कृष्ट सम्मान दिया गया।

स्वास्थ्य के क्षेत्र दशरथ नेताम बांधा,खेमराज सेन दिनकरपुर,उत्तम ध्रुव मगरलोड को आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरागत वैद्य सम्मान से सम्मानित किया गया। सेवा के क्षेत्र में ललिता बाई नेताम,कमितला बाई नेताम,भानबाई नेताम,अहिरा बाई मरकाम को मितानिन कार्यकर्ता स्वास्थ्य सेवा सम्मान से मंच से सम्मानित किया गया।

जनजातीय गौरव दिवस पर नरहरपुर में रंजना साहू ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

जय मां बम्लेश्वरी स्व-सहायता समूह दुगली को,आयुर्वेद हर्बल उत्पाद हेतु सम्मान किया गया। ब्यवसाय के क्षेत्र में हीरा मरकाम को सफल कृषक एवं सफल ब्यवसायी का सम्मान दिया गया। मनीष मरकाम को रोजगार के क्षेत्र सफल ब्यवसायी से सम्मान किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में अभिनव अवस्थी, और थारुण निषाद को सम्मानित किया गया।कला के क्षेत्र में पाली उसेंडी जिला कांकेर एल्बम कलाकार एवं विडियो क्रिएटर के लिए और मकसुदन यादव वाईरल भांटो जिला कोंडागांव को उत्कृष्ट कला के लिए सम्मानित किया गया। संगीत के क्षेत्र में गीतकार अनील सलाम जिला कांकेर को सम्मानित किया गया।

वही प्रेरणा सम्मान के लिए ग्राम के बुजुर्गो का सम्मान किया गया।इस दौरान रात्रि कार्यक्रम छत्तीसगढ़ लोक कला संस्कृति पर आधारित राज्य स्तरीय डी जे डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सामुहिक नृत्य में प्रथम अमर ज्योति डांस ग्रुप नवागांव कंचना,व्दितिय बस्तर के चिन्हारी डांस ग्रुप भानपुरी कोंडागांव, तिसरा सीजी ब्यास देवपुर कंडेल,चतुर्थ जय गढिय़ा डांस ग्रुप भोथापारा माडंमसिल्ली,पंचम मोर बस्तरिया डांस ग्रुप बिश्रामपुरी कोंडागांव,छटवां अनल डांस ग्रुप कौव्हाबाहरा,सातवां जय मां शितला डांस ग्रुप खिलौली उडि़सा, वही युगल में प्रथम दिनेश रिना डांस ग्रुप देवरी बालोद, व्दितिय राजनंदिनी कोंडागांव, तिसरा शेखर यश बागबाहरा,चतुर्थ सबी शम्मी सुरही नरहरपुर, एकल नृत्य में संगिता कोर्च धनतुलसी कांकेर,व्दितिय मल्लिका रायगढ़, तृतीय मुस्कान साहू खपरी बालोद,चतुर्थ रवि कुमार राउरकेला उडि़सा को सम्मान से सम्मानित किया गया।

वहीं निर्णायक की भूमिका मयाराम टांडेश,मनहरण टांडेश ने निभाया और मंच का संचालन आशीष नाग अमाली नगरी व्दारा किया गया। कार्यक्रम आयोजन में समिति के संरक्षक रविशंकर नाग,रविन्द्र देव सोरी,राजाराम मंडावी,भैय्यालाल ध्रुव,बिन्देश्वर विश्वकर्मा,सुखचंद विश्वकर्मा,सरपंच रामेश्वर मरकाम की विशेष मार्गदर्शन रही।

अवैध धान के भंडारण और खपाने की कोशिश पर प्रशासन की सख्ती, घुटकेल में 147 और उमरगांव में 310 कट्टा धान जब्त

कार्यक्रम के सफल आयोजन के योगदान समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र राज ध्रुव, उपाध्यक्ष सीताराम नेताम,कोषाध्यक्ष शंकरलाल नेताम,महासचिव मनहरण टांडेश, भावसिंह मरकाम, श्यामा चरण मंडावी, सुर्यासलाम,हरिशंकर मरकाम,बसंत नरेटी, चमनलाल सोरी,सुनील मरकाम,दुर्गैश सोरी, संतोष सोरी,मनीष मरकाम,तुलसीराम,लुकाऊराम सोरी,कुंदन नेताम,भरत पडोटी,मुकेश मरकाम, देवराज मरकाम,बंटी नेताम,गंगाराम मरकाम,अनिल यादव,केशव नेताम,तोषण मरकाम, आदित्य तिवारी,शिवा नेताम,तुषार मंडावी,गौरव ध्रुव, घनश्याम मरकाम,खुशहाल शिन्दे,तोरण निषाद,दिपक विश्वकर्मा,निखिल यादव,कपिल सोरी, युवराज नेताम, तेजेश्वर ध्रुव,आदर्श तिवारी,देवव्रत नरेटी,आयुश मंडावी,डोमेश्वर टांडेश, सुखनंदन मरकाम,मनीष नेताम, पंकज नेताम,नमन नेताम, अंकुश नेताम, मिथलेश नेताम,अभिशेख नेताम,उत्तम सोरी,करण यादव,साहिल मंडावी, आशीष मंडावी, कृषकुमार,जगेश्वर नेताम,रवि यादव, रविशंकर,विपिन नेताम,मुकुल देव नेताम,खम्मन मरकाम,अजय टांडेय,बबलू मंडावी,हेमंत मरकाम,टंकेश्वर नेताम सहित पुरे क्षेत्र के जन-प्रतिनिधियों के साथ ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा।