ऑफिस डेस्क के लिए हाई-प्रोटीन स्नैक्स, फिटनेस और फोकस दोनों रहेंगे बरकरार

Follow Us

लाइफस्टाइल। ऑफिस में लंबे समय तक काम करने के दौरान अक्सर भूख लगने पर लोग चिप्स, नमकीन, बिस्कुट और अन्य पैक्ड स्नैक्स का सहारा लेते हैं। हालांकि, ये खाद्य पदार्थ कुछ समय के लिए ऊर्जा तो देते हैं, लेकिन बाद में सुस्ती और थकान का कारण बन सकते हैं। ऐसे में हाई-प्रोटीन स्नैक्स बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और शरीर को लगातार ऊर्जा प्रदान करते हैं। इससे बार-बार लगने वाली भूख और अनहेल्दी स्नैकिंग की आदत पर भी नियंत्रण पाया जा सकता है।ऑफिस के लिए कुछ आसान और हेल्दी हाई-प्रोटीन स्नैक्स में चाट मसाला वाले पनीर क्यूब्स, भुना हुआ चना, मूंग स्प्राउट चाट, मूंगफली चाट और उबले अंडे शामिल हैं। ये न केवल पौष्टिक हैं बल्कि इन्हें तैयार करना और साथ ले जाना भी आसान है।

इसके अलावा बिना शक्कर वाला ग्रीक योगर्ट और फलों का मिश्रण भी एक अच्छा विकल्प है। वहीं, बेसन चीला रोल्स में पनीर या सब्जियां भरकर ले जाना स्वाद और पोषण दोनों के लिहाज से फायदेमंद माना जाता है।स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि पैक्ड और तले हुए स्नैक्स की जगह प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों को अपनाने से एकाग्रता बढ़ती है, शरीर अधिक ऊर्जावान महसूस करता है और फिटनेस बनाए रखने में भी मदद मिलती है।