नई दिल्ली। आंखें हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं। इनके बिना दुनिया को देखना और रोजमर्रा के काम करना मुश्किल हो सकता है। इसके बावजूद अक्सर हम आंखों की सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि लंबे समय तक मोबाइल और कंप्यूटर का इस्तेमाल, शरीर में पोषक तत्वों की कमी और पर्याप्त नींद न लेना ऐसी आदतें हैं, जो आंखों पर बुरा असर डाल सकती हैं। आजकल बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में आंखों से जुड़ी समस्याएं सभी लोगों में बढ़ती देखी जा रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते अपनी आदतों में सुधार करें ताकि आंखों की सेहत को ठीक रखा जा सके।
Health Alert: स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हमारी आंखों की सेहत कितनी खराब होती जा रही है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब कम उम्र के लोगों, यहां तक कि बच्चों को भी चश्मे लगाने की जरूरत पड़ रही है। डिजिटल लाइफस्टाइल ने इस समस्या को और भी गंभीर बना दिया है।
- डिजिटल दौर में हम में से ज्यादातर लोगों का दिन मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन के सामने बीत रहा है। लगातार स्क्रीन देखने से आंखों पर दबाव पड़ता है।
- इससे आंखों में थकान, जलन, खुजली, सूखापन और धुंधला दिखाई देने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस स्थिति को डिजिटल आई स्ट्रेन कहा जाता है।
- इसके अलावा खान-पान की गड़बड़ी, नींद की कमी और कई दूसरी स्थितियां भी आंखों की सेहत के लिए मुश्किलें बढ़ाती जा रही हैं।
खानपान में पोषक तत्वों की कमी तो नहीं?:
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए शरीर को पर्याप्त विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है। विशेष रूप से विटामिन ए, सी और ई आंखों की सेहत के लिए महत्वपूर्ण हैं। इनकी कमी होने पर आंखों से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।
- ओमेगा-3 फैटी एसिड को भी आंखों के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी माना जाता है।
- अपनी डाइट में गाजर, पालक, ब्रोकली और मछली जैसी पौष्टिक चीजें शामिल करें।
- संतुलित आहार लें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
सडक दुर्घटना मे घायल 269 लोगों को मिली कैशलेस उपचार की सुविधा
कहीं आपको नींद की दिक्कत तो नहीं?:
नींद की कमी का असर सिर्फ शरीर की ऊर्जा पर नहीं, बल्कि आंखों पर भी पड़ता है। शरीर को पर्याप्त आराम और अच्छी नींद न मिलने के कारण आंखों में लालिमा, सूजन और थकान की दिक्कत बढ़ जाती है। कई बार आपको आंखों में सूखापन और जलन की समस्या भी महसूस होती है। आंखों और संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेना सभी लोगों के लिए जरूरी है।
- सोने से पहले मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल कम करें।
- इसके अलावा सोने और जागने का समय नियमित रखें।


