रायपुर। छत्तीसगढ़ कांकेर जिला के अंतागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत टेमरूपानी के आश्रित ग्राम खोड़पानी (गावड़ेपारा) में जल जीवन मिशन के अंतर्गत क्रेडा द्वारा सोलर ड्यूल पंप स्थापना का कार्य किया गया है। बोरवेल कोलेप्स हो जाने के कारण कुछ दिन तक जलापूर्ति बाधित थी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सोलर संयंत्र के पास नया बोर खनन के बाद क्रेडा ने नवीन बोरवेल में स्पेयर पंप मोटर, एच.डी.पी.ई. पाइप, रोप वायर, केबल एवं अन्य सामग्री स्थापित कर संयत्र को सुचारू रूप से कार्यशील कर दिया गया है। इससे गांववालों को अब नियमित रूप से पेयजल मिल रहा है।

