रोक्तिमा यादव के निर्देशन में जिले की ग्राम पंचायतों में 20 से 24 अगस्त तक आयोजित ग्राम सभा

Follow Us

० कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देश पर जनसंवाद-2.0 के तहत ग्रामीणों ने तय की विकास की प्राथमिकताएं, 125 दिन रोजगार के अधिकार की ली

कोरिया । कोरिया जिले में ग्राम सभाएं अब केवल योजनाओं और प्रस्तावों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ग्रामीणों की सहभागिता से गांव के विकास की दिशा तय करने का सशक्त मंच बन रही हैं। कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशन में जिले की ग्राम पंचायतों में 20 से 24 अगस्त तक आयोजित ग्राम सभाओं के दौरान जनसंवाद-2.0 ‘विकसित भारत ग्राम संकल्प कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

ग्राम सभाओं में ग्रामीणों ने ‘मेरा गांव, मेरी प्राथमिकता , ‘125 दिन रोजगार-मेरा अधिकार , ‘विकसित भारत संदेश कार्ड ‘जनता पूछे-पंचायत बताए और ‘तिरंगे के साथ विकास संदेश जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भागीदारी की। इन गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों ने अपने गांव की जरूरतों और विकास प्राथमिकताओं को सामने रखा तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।


Read more :- ट्रीसा-गायत्री की शानदार वापसी, विश्व चैंपियनशिप में रचा नया इतिहास

मेरा गांव, मेरी प्राथमिकता से तय हुई विकास की दिशा
जनसंवाद-2.0 के तहत ग्राम सभाओं में ‘मेरा गांव, मेरी प्राथमिकता विषय पर वोटिंग वॉल गतिविधि आयोजित की गई। ग्रामीणों ने अपने गांव के लिए आवश्यक विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के रूप में चिन्हित करते हुए अपनी पसंद दर्ज कराई।
इस गतिविधि से गांव की वास्तविक आवश्यकताओं और ग्रामीणों की अपेक्षाओं को प्राथमिकता क्रम में दर्ज किया गया, जिससे स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों की दिशा तय करने में मदद मिलेगी।

125 दिन रोजगार-मेरा अधिकार की ली शपथ
ग्राम सभाओं में ग्रामीणों को वीबीजीरामजी अधिनियम के अंतर्गत 125 दिवस के रोजगार के अधिकार की जानकारी दी गई। इसके बाद उपस्थित ग्रामीणों ने ‘125 दिन रोजगार-मेरा अधिकार की शपथ ली।

इस दौरान ग्रामीणों को रोजगार के अधिकार, उपलब्ध रोजगार के अवसरों और सामुदायिक विकास में उनकी भूमिका के संबंध में जानकारी दी गई। शपथ के माध्यम से ग्रामीणों ने रोजगार एवं विकास से जुड़े अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता और प्रतिबद्धता व्यक्त की।

विकसित भारत संदेश कार्ड में दर्ज हो रहे ग्रामीणों के सुझाव
जनसंवाद कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को ‘विकसित भारत संदेश कार्ड के माध्यम से अपने गांव के विकास को लेकर सुझाव और विचार साझा करने का अवसर दिया गया। ग्रामीणों ने स्थानीय विकास, बुनियादी सुविधाओं, गांव की आवश्यकताओं और विकसित भारत के निर्माण में गांवों की भूमिका से जुड़े अपने विचार संदेश कार्ड में दर्ज किए।

प्राप्त सुझावों को सुझाव पेटी में संग्रहित किया जा रहा है, ताकि विकास की प्राथमिकताओं में ग्रामीणों की आवाज को शामिल किया जा सके। ग्रामीणों को बताया गया कि विकसित भारत की मजबूत नींव गांवों के समग्र विकास, स्थानीय आवश्यकताओं की पहचान और जनभागीदारी से तैयार होगी।

‘जनता पूछे-पंचायत बताए से बढ़ रही जवाबदेही
जनसंवाद-2.0 की प्रमुख गतिविधि ‘जनता पूछे-पंचायत बताए ग्रामीणों और पंचायत के बीच सीधे संवाद का माध्यम बन रही है। ग्राम सभाओं में ग्रामीणों को पंचायत के विकास कार्यों, योजनाओं और स्थानीय आवश्यकताओं से जुड़े सवाल पूछने का अवसर मिला।

इस संवाद के माध्यम से पंचायत स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा ग्रामीणों की शंकाओं और सवालों का समाधान किया गया। इससे ग्राम सभा को अधिक सहभागी, संवादात्मक और जनकेंद्रित स्वरूप मिला।

तिरंगे के साथ निकली विकास संकल्प की रैली
ग्राम सभा की कार्यवाही के पश्चात ग्रामीणों ने तिरंगे के साथ विकास संदेश रैली निकाली। रैली में ग्रामीणों ने विकास, जनभागीदारी और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश दिया।

ग्रामीणों ने गांव के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लेते हुए यह संदेश दिया कि विकसित भारत का सपना गांवों के समग्र विकास और जनभागीदारी से ही साकार होगा।


Read more :- छत्तीसगढ़ में श्रम कल्याण को मिल रही नई गति

ग्राम सभा लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी-कलेक्टर
कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने कहा कि पंचायतीराज व्यवस्था में ग्राम सभा की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।
वीबीजीरामजी अधिनियम के अंतर्गत जनसंवाद-2.0 ‘विकसित भारत ग्राम संकल्प की गतिविधियों के माध्यम से ग्राम सभा में ग्रामीणों की आवाज को प्रभावी मंच मिला है।

उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों से ग्रामीण अपने गांव की विकास प्राथमिकताओं, रोजगार के अधिकार और पंचायत की जवाबदेही को लेकर सीधे संवाद कर रहे हैं। ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास की प्राथमिकताएं तय होंगी और आने वाले समय में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति को और मजबूती मिलेगी।

जनसंवाद से तय होगी विकास की राह- सीईओ जिला पंचायत
जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री योगेन्द्र श्रीवास ने कहा कि कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशन में ग्राम सभाओं को जनभागीदारी का प्रभावी मंच बनाया जा रहा है। जनसंवाद-2.0 के तहत ‘मेरा गांव, मेरी प्राथमिकता , ‘125 दिन रोजगार-मेरा अधिकार , ‘विकसित भारत संदेश कार्ड , ‘जनता पूछे-पंचायत बताए और तिरंगे के साथ विकास संदेश रैली जैसी गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को विकास प्रक्रिया से सीधे जोड़ा जा रहा है।