अंबिकापुर में गैंगरेप: 9 से 10 युवक आरोपी, 2 नाबालिग बच्चियाँ हुई शिकार

Follow Us

अंबिकापुर। जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में दो आदिवासी नाबालिग बच्चियों के साथ गैंगरेप की रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चियाँ शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रही थीं, तभी 9-10 युवकों ने उनके साथ इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने नामजद 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस वारदात में केवल तीन नहीं, बल्कि 9 से 10 युवक शामिल थे। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में छानबीन तेज कर दी है और फिलहाल सीतापुर थाना इस घटना की गहन जांच कर रही है।