नाबालिग का अपहरण कर रेप करने वाले, 04 आरोपियो का निकला जुलूस

Follow Us

घटना के 05 घंटे के अंदर सिटी कोतवाली और सायबर सेल की टीम ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

कांकेर। नाबालिक बालिका का अपहरण और दुष्कर्म की घटना के महज 05 घंटे के भीतर सिटी कोतवाली पुलिस एवं साइबर सेल की टीम ने 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला गया। नाबालिग को आरोपियों ने अपहरण कर मारपीट करते हुए जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया गया है।प्रार्थी की रिपोर्ट के अनुसार थाना सिटी कोतवाली कांकेर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिक बेटी उम्र 17 वर्ष 04 माह को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाया गया है। रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 321/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा अपहृता की लगातार तलाश की गई। परिजनों से सूचना प्राप्त होने पर नाबालिक बालिका को परिजनों एवं गवाहों की उपस्थिति में दस्तयाब किया गया। पूछताछ में बालिका द्वारा आरोपियों द्वारा गाली-गलौच एवं मारपीट करते हुए उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए जाने की जानकारी दी गई।प्रकरण में धारा 64(1), 70(2), 296, 115(2), 351(2) बीएनएस तथा 4, 6, 8, 10 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई।

आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना सिटी कोतवाली से विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम एवं साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को उनके निवास स्थान पर घेराबंदी कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ एवं विवेचना में अपराध से संबंधित तथ्यों के आधार पर चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय कांकेर के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पूर्णिमा गेड़ाम ने शिक्षा और शाला विकास के लिए प्रतिमाह वेतन का 2% समर्पित करने का लिया संकल्प

सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस टीम
निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू उप निरीक्षक प्रज्ञा उप निरीक्षक रामेश्वर चतुर्वेदी सहायक उप निरीक्षक भुनेश्वरी भगत, प्रधान आरक्षक शेख शरीफ सिद्दीकी आरक्षक ईश्वर साहू आरक्षक रामप्रसाद साहू सहित साइबर सेल निरीक्षक राजेंद्र साहू प्रधान आरक्षक सचिन शोरी प्रधान आरक्षक छेदन सोनकर, आर.ज्ञानचंद ठाकुर आरक्षक भूपेश नेताम, आर. रामरतन निषाद की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।