गोबरा नवापारा। वार्ड क्रमांक 7, रेलवे स्टेशन के पास एक निजी अस्पताल के समीप नाली में भ्रूण मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने नाली में भ्रूण पड़ा देखा और तुरंत गोबरा नवापारा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक आशंका है कि अवैध गर्भपात के बाद भ्रूण को यहां फेंका गया है। पुलिस आसपास के निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
