मुंबई में परिवारिक विवाद में बुजुर्ग बहन की हत्या, आरोपी ने शव नाले में फेंककर दर्ज करवाई झूठी गुमशुदगी

Follow Us

मुंबई। अंधेरी इलाके में एक परिवारिक विवाद ने भयानक रूप ले लिया, जब 63 वर्षीय जोसेफ थॉमस कोएल्हो ने अपनी 80 वर्षीय बहन ब्लैंच सेक्वेरा की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, 10 जनवरी की रात दोनों के बीच पारिवारिक मामलों को लेकर बहस हुई। गुस्से में कोएल्हो ने बहन को धक्का दे दिया, जिससे उनकी गिरने पर मौके पर ही मौत हो गई। मौत के बाद आरोपी ने शव को अंधेरी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निकट एक नाले में फेंककर अपनी करतूत छिपाने की कोशिश की और बाद में पुलिस में झूठी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। घटना 24 अप्रैल को सामने आई, जब नाले की सफाई के दौरान बीएमसी कर्मचारियों को शव मिला। पोस्टमार्टम और पहचान के लिए भेजे गए शव की पहचान चांदी की चूड़ियों और बालियों के जरिए की गई। पुलिस की पूछताछ में कोएल्हो ने अपनी गलती स्वीकार की। आरोपी और उसकी पत्नी, जो अपराध छिपाने में संलिप्त मानी जा रही हैं, को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।