एशियन गेम्स से लौटे डॉ विक्रम सिंह सिसोदिया का  आदित्य सिंह ने किया स्वागत

Follow Us

भाटापारा। छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया का छत्तीसगढ़ वापसी पर स्पीकर हाउस में जिला ओलंम्पिक संघ बलौदाबाजार के सचिव आदित्य सिंह ठाकुर ने उनसे मुलाकात कर उन्हें बधाईया दी। सिसोदिया 20 वे एशियन गेम्स 2026 में बतौर खेल प्रशासक उपस्थित रहे ,

विदित हो कि एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्ड़ी टीम ने गोल्ड मेडल जीता था और इस ऐतिहासिक अवसर पर डॉ सिसोदिया बतौर प्रशासक वहां उपस्थित थे। सिसोदिया के छत्तीसगढ़ वापसी पर जिला ओलंम्पिक संघ बलौदाबाजार के सचिव आदित्य सिंह ठाकुर ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के स्पीकर हाउस में उनसे आत्मीयता से मुलाकात करते हुए उन्हें बधाई दी। इस दौरान उन्होंने जिला ओलम्पिक संघ की गतिविधियों की सराहना करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

सिसोदिया वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के सचिव व छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव है वे 2017 कामनवेल्थ गेम्स एवम टेनिस व बैडमिंटन की कई अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व बतौर खेल प्रशासक कर चुके है ।छत्तीसगढ़ में आगामी 40 वे नेशनल गेम्स के आयोजन को लेकर वे लगातार प्रयासरत है ।इस अवसर पर ओलम्पिक संघ के पदाधिकारीयो अनुपम अग्रवाल ,धीरज वाजपई , राजकुमार मल ,आशीष सिंह, शैलेश सिंह ठाकुर , वर्षा मिरी , वंदना तिवारी, वीरेंद्र पटेल सहित जिले के समस्त खेल संघो के पदाधिकारी गण ने शुभकामनाये दी।