क्या नए गाने में हानिया आमिर की आवाज़ है? आसिम अज़हर के ‘आरज़ू’ ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

Follow Us

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अभिनेता-गायक आसिम अज़हर और अभिनेत्री हानिया आमिर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। आसिम अज़हर के गाने आरज़ू के नए वर्जन के रिलीज़ होने के बाद फैंस दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। गाने में एक छोटी सी वॉयस क्लिप सुनाई देती है, जिसमें “फिर से बोलो” कहा गया है। सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि यह आवाज़ हानिया आमिर की हो सकती है। कई फैंस ने इसे पाकिस्तानी ड्रामा ‘इश्किया’ के एक दृश्य से जोड़कर देखा है, जिसमें हानिया का किरदार यही डायलॉग बोलता है।

अटकलों को तब और बल मिला जब हानिया आमिर ने इसी गाने पर एक रील शेयर की, जिसमें वह लिप-सिंक और डांस करती नजर आईं। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के नाम फिर ट्रेंड करने लगे। हालांकि, अब तक न तो हानिया आमिर और न ही आसिम अज़हर ने इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि की है कि गाने में इस्तेमाल की गई आवाज़ हानिया की है। दोनों की ओर से किसी भी तरह का बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल, आरज़ू का नया वर्जन संगीत से ज्यादा हानिया और आसिम को लेकर चल रही चर्चाओं की वजह से सुर्खियों में है। ऐसे में फैंस अब भी यह जानने को उत्सुक हैं कि यह महज संयोग है या फिर दोनों के बीच किसी नए अध्याय की शुरुआत का संकेत।