महादेव सट्टा ऐप मामले में दिल्ली का अधिवक्ता हिमांशु शेखर गिरफ्तार, 28 नवंबर तक ईडी की रिमांड पर

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के अधिवक्ता हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से 15 करोड़ रुपये लेने का आरोप है। रायपुर की विशेष अदालत ने आरोपी को 28 नवंबर तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया है। यह जानकारी मंगलवार को दी गई ।
ईडी का दावा है कि अधिवक्ता शेखर ने न्यायाधीश और अधिकारियों को सेट करने के नाम पर सौरभ चंद्राकर से 15 करोड़ रुपये लिए थे। जांच

एजेंसी के मुताबिक, अधिवकता ने सौरभ चंद्राकर से मुलाकात कर उसे कानूनी मामलों में मदद दिलाने और अधिकारियों से सेटिंग कराने का झांसा दिया था। इसके एवज में उक्त रकम वसूले जाने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद अधिवक्ता शेखर को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां सोमवार देर रात तक सुनवाई चली। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को 28 नवंबर तक ईडी की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।

रमन सिंह, संतोष पाण्डेय और मधुसूदन यादव ने दी प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं

रिमांड अवधि के दौरान ईडी कथित आर्थिक लेन-देन, पैसों के रूट और सौरभ चंद्राकर के साथ हुई मुलाकातों के संबंध में आरोपी से विस्तृत पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी यह भी पता लगाने का प्रयास करेगी कि 15 करोड़ रुपये कहां-कहां खर्च किए गए और इस कथित लेन-देन में अन्य किन लोगों की संलिप्तता थी। महादेव सट्टा ऐप मामले की जांच में अधिवक्ता शेखर की गिरफ्तारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस मामले में ईडी लगातार कार्रवाई कर रही है। हाल ही में जांच एजेंसी ने ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से संबंधित कई खुलासे किए थे।

ईडी के अनुसार, सौरभ चंद्राकर ने सितंबर 2023 में जारी समन का पालन नहीं किया था। विशेष अदालत ने चार सितंबर 2023 को उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। इसके अलावा ईडी के अनुरोध पर इंटरपोल ने भी उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी किया था। सौरभ चंद्राकर ने गैर-जमानती वारंट को चुनौती देते हुए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी, जिसे 22 मार्च 2025 को खारिज कर दिया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि भारतीय पासपोर्ट धारक होने के बावजूद सौरभ चंद्राकर ने वानुआतु का पासपोर्ट हासिल किया था। उसने अदालत में दावा किया था कि वह 28 जून 2022 को भारतीय नागरिकता छोड़ चुका है।

गुरु नानक के प्रकाश पर्व पर मोदी ने करुणा, समानता, सर्वजन कल्याण की शिक्षाओं को किया याद