आमिर खान के इवेंट में किरण राव के फैशन पर छिड़ी बहस, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

Follow Us

मुंबई। आमिर खान प्रोडक्शन के 25 साल पूरे होने के जश्न में फिल्ममेकर और आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण रओ अपने बेटे आजाद के साथ पहुंचीं। हालांकि, इस दौरान उनका अनोखा फैशन स्टाइल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। वायरल वीडियो में किरण राव साड़ी के साथ ब्लैक टी-शर्ट पहने नजर आईं। उनके इस एक्सपेरिमेंटल लुक को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने उनके ड्रेसिंग सेंस का मजाक उड़ाते हुए कहा कि उनका लुक काफी अटपटा लग रहा था, जबकि कई यूजर्स ने इसे यूनिक और कॉन्फिडेंट फैशन चॉइस बताया।

एक यूजर ने कमेंट किया, “ये लोग किसी और ग्रह से उतरे हैं,” वहीं दूसरे ने लिखा, “कुछ भी पहन लो, फैशन बन जाता है।” हालांकि, कई फैंस ने किरण के अलग अंदाज की सराहना भी की।वर्कफ्रंट की बात करें तो किरण राव ने 2024 में लापाता लेडीज़ का निर्देशन किया था, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। यह फिल्म भारत की ओर से ऑस्कर के लिए आधिकारिक एंट्री भी बनी थी। फिलहाल वह अभिनेता सनी देओल की आगामी फिल्म ‘बंटवारा’ को प्रोड्यूस कर रही हैं।