चोरी के 06 नग मोटर सायकल वाहन के साथ शातिर वाहन चोर गोलू देवार गिरफ्तार।

Follow Us

 आरोपी के कब्जे से चोरी गये 06 नग मोटर सायकल वाहन जुमला कीमती 2,00,000 रूपये किया गया है जप्त।
 थाना सिविल लाईन और क्राइम टीम द्वारा की गई कार्यवाही।
 आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 425/2026 एवं अप.क्र. 432/2026 धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत की गई कार्यवाही।

रायपुर। चोरी नकबजनी के प्रकरणों को संज्ञान में लेते हुये पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र कमिश्नरेट रायपुर तारकेश्वर पटेल द्वारा मध्य क्षेत्र के पुलिस राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी को चोरी नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने.अपने थाना क्षेत्र में चोरी, नकबजनी करने वाले चोरों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 14.08.2026 एवं 17.08.2026 को प्रार्थी राजकुमार खटवानी तथा मनीष खंदार ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ये लोग अपनी अपनी मोटर सायकल को घर के सामने खड़ा किया था, जो बाद में आकर देखे तो मोटर सायकल वहां पर नही था। किसी अज्ञात चोर के द्वारा इनके मोटर सायकल वाहन को चोरी कर ले गया। प्रार्थीगण के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 425/2026 एवं अप.क्र. 432/2026 धारा 303(2) बी.एन.एस. भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन और क्राइम टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस.पास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी गोलू देवार को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जिसके द्वारा रायपुर शहर के विभिन्न स्थान राजेन्द्र नगर, कटोरा तालाब, कुकुरबेड़ा आमानाका, देवेन्द्र नगर एवं खजाना चौक, मल्टीलेवल पार्किंग से कुल 06 नग मोटर सायकल वाहन चोरी करना स्वीकार कर उक्त वाहनांे को छुपाकर रखना बताकर बरामद करवाया। जिस पर आरोपी के कब्जे से चोरी गये 06 नग मोटर सायकल वाहन जुमला कीमती करीबन 2,00,000/- रूपये जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी- गोलू देवार पिता महेश देवार उम्र 36 साल पता सुभाष नगर, देवार मोहल्ला, थाना तेलीबांधा, जिला रायपुर।

आरोपी से बरामद की गई वाहनों की सूची-
01- मो.सा. स्पलेण्डर CG 04 NL 5822
चेचिस नंबर MBLHAW122MHG19311
इंजन नंबर HA11EDMHG10718
02- एक्टीवा CG 04 KE 7555
चेचिस नंबर ME4JC448DC8895642
इंजन नंबर JC44E2006654
03- एक्टिवा CG 04 LG 4582
चेचिस नंबर ME4JF494DG2026674
इंजन नंबर JF49E81198137
04- मोटर सायकल डीलक्स CG 04 MR 0204
चेचिस नंबर MBLHAC020K9C11512
इंजन नंबर HA11EMK9C02334
05- एक्टिवा CG 04 LG 7011
चेचिस नंबर ME4JF505BG7064912
इंजन नंबर JF505BG7064912
06- मो.सा. स्पलेण्डर CG 07 BV 3162
चेचिस नंबर MBLHAW099K5F4432
इंजन नंबर HA10AGK5F57166