अमलेश्वर, दुर्ग। 24 अगस्त को हुए धरना-प्रदर्शन के बाद 15 सितंबर को थाना अमलेश्वर में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें नगर पालिका परिषद अमलेश्वर ने 7 प्रमुख मांगों पर लिखित में सहमति देते हुए निराकरण की समय-सीमा तय की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस और कांग्रेस के पार्षद व संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में SDOP प्रांशु तिवारी, SDM पाटन उत्तम ध्रुव, तहसीलदार रस्तोगी, CMO प्रीति गुप्ता, थाना प्रभारी मो. तारिक, नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, नेता प्रतिपक्ष दीपक घिंघोड़े, उपनेता प्रतिपक्ष घनश्याम साहू, पार्षद डोमन यादव, भेजलाल सोनकर, हेमलाल साहू, पार्षद प्रतिनिधि गिरधर साहू, पुनीत साहू, टीकम साहू, घनश्याम चेलक सहित कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक की कार्यवाही विवरण के अनुसार निकाय ने निम्न 7 बिंदुओं पर सहमति दी –
1. बजट की जानकारी: निकाय द्वारा प्रति वर्ष आय-व्यय की जानकारी साझा की जाती है। ज्ञापन के अनुसार जानकारी की छायाप्रति मांग पर दी जाएगी। समय-सीमा – 1 सप्ताह।
2. अवैध प्लाटिंग: खसरा नं. 389, 390, 391/1, 391/2, 1117/1, 1116, 768, 425/2, 426/1, 426/2, 819/2, 847/1, 876/1 एवं 650/1, 679 पर कार्रवाई की गई है। नए मामलों की जांच कर 30 दिवस में कार्रवाई होगी।
3. स्ट्रीट लाइट: 431 नई लाइटें लगाई गई हैं, DMF मद से सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है। अमलेश्वर-पहंदा मेन रोड की लाइटें केडा विभाग से संबंधित हैं, जिसके लिए पत्र क्र. 1842 दिनांक 01.09.2026 से लिखा गया है।
4. जल प्रदाय: तकनीकी खराबी पर तत्काल सुधार किया जा रहा है, नई शिकायत पर 3-4 दिन में कार्रवाई होगी।
5. जल निकासी: स्टॉर्म वाटर ड्रेन का निर्माण किया गया है, विभिन्न क्षेत्रों में कार्य प्रगति पर है, नई मांग पर प्रस्ताव भेजे जाएंगे।
6. सफाई व्यवस्था: मुख्य मार्गों के लिए टीम गठित है, महिला टीम रोज सफाई कर रही है। कचरा न फैलाने के लिए मुनादी से जागरूकता लाई जाएगी।
7. नवीन कार्यालय भवन: नए भवन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की बैठक के लिए सभागार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
