कांग्रेस का दिल्ली में बैठक,आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गयी और एस आई आर पर भी बात की गई

Follow Us

नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की टीम में जल्द ही काम का बंटवारा कर जिम्मेदारी तय की जाएगी। आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल व प्रदेश प्रभारी सैलजा के साथ प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में इस संबंध में चर्चा की गई। साथ ही एसआईआर प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन दर्ज की जा रही आपत्तियों पर भी कांग्रेस ने रणनीति पर चर्चा की।

सात अगस्त को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित की गई थी। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कार्यकारिणी में 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव व 107 सचिव बनाए गए। आगामी चुनाव के लिए पार्टी की ओर से उपाध्यक्ष, महासचिव व सचिव से क्या काम लिया जाएगा, इसका बंटवारा किया जाना है।

आज बैठक में कार्यकारिणी में पदों के सापेक्ष काम का बंटवारे पर चर्चा की जाएगी। बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष करन माहरा मौजूद रहेंगे।