गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और सादगी को बताया प्रेरणास्रोत

Follow Us

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में उन्होंने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी के सत्य, अहिंसा और मानवता के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए मार्गदर्शक हैं। उनके जीवन से सत्य के प्रति प्रतिबद्धता और समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

मुख्यमंत्री साय ने लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, दृढ़ नेतृत्व और देश के प्रति समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि शास्त्री का ‘जय जवान-जय किसान’ का संदेश देश की सुरक्षा और कृषि क्षेत्र में सैनिकों व किसानों की भूमिका को रेखांकित करता है। साय ने कहा कि गांधी और शास्त्री के आदर्श जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के लिए लगातार काम करने की प्रेरणा देते रहेंगे।