जशपुर दौरे पर सीएम साय: विकास और श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Follow Us

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जहां वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे रायपुर से बगिया के लिए रवाना होंगे। बगिया पहुंचने के बाद दोपहर 1 बजे वे समृद्धि एम-कैड निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ करेंगे। यह परियोजना क्षेत्र के विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:15 बजे विकासखंड कुनकुरी के ग्राम बंदरचुआं पहुंचेंगे, जहां वे अपने निज सहायक दीपक अंधारे के चचेरे भाई स्वर्गीय विवेक अंधारे के निधन पर आयोजित ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। दौरे के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे बगिया से रायपुर के लिए रवाना होंगे और लगभग 5:30 बजे राजधानी लौट आएंगे। उनका यह दौरा प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ व्यक्तिगत कार्यक्रमों के कारण भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।