चिराग पासवान का विपक्ष पर हमला, बोले- जनता नकारे तो करे आत्ममंथन

Follow Us

रायपुर। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने चुनाव प्रक्रिया और एसआईआर को लेकर विपक्ष के रुख पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि जनता लगातार किसी दल को नकार रही है तो विपक्ष को सत्याग्रह करने के बजाय आत्ममंथन करना चाहिए।

शारदीय नवरात्रि 2026 में विदेश के शक्तिपीठों की करें सैर, इन पवित्र मंदिरों के दर्शन का बनाएं प्लान

पत्रकारों से बातचीत में चिराग पासवान ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के चुनाव रद्द करने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सवाल किया कि क्या हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और केरल जैसे राज्यों के चुनाव भी इस दायरे में आते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई नेता और करीब 100 सांसद भी इसी चुनाव प्रक्रिया के जरिए संसद पहुंचे हैं, इसलिए चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने से पहले पार्टी को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत के लिए करें ये आसान उपाय, जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव

राहुल गांधी के डिजिटल ‘सत्याग्रह’ प्लेटफॉर्म पर चिराग ने कहा कि नागरिकों और युवाओं को अपनी बात रखने के अधिक मंच मिलना अच्छी बात है। एसआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि लोगों के मन में मौजूद संदेह दूर करना जरूरी है। उन्होंने बीएलओ और राजनीतिक दलों के बीएलए की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि प्रक्रिया में निगरानी के प्रावधान मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी की राज्य इकाइयों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार चुनावी फैसले लेने की स्वतंत्रता दी गई है।

इंदिरा एकादशी पर करें भगवान विष्णु की पूजा, जानें पितरों के उद्धार से जुड़ा महत्व- विधि