मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Follow Us

O मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
O मुख्यमंत्री साय ने कहा- श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ संकल्प से साकार हुआ छत्तीसगढ़ राज्य का सपना
O लाल आतंक से मुक्ति के बाद शांति, विश्वास और विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा छत्तीसगढ़
O वर्ष 2047 तक समृद्ध, सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का मुख्यमंत्री साय ने किया आह्वान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस खास मौके पर राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले सभी महानुभावों को नमन करते हुए छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संकल्प दोहराया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का सपना पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ इच्छाशक्ति से साकार हुआ था। आज प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संसाधनों और मेहनतकश जनता के दम पर विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

अहोई अष्टमी व्रत आज: कब करें पूजा और कब दें तारों को अर्घ्य, जानें शुभ मुहूर्त

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अब लाल आतंक से मुक्ति की दिशा में आगे बढ़ते हुए शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। प्रदेश में सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने प्रदेशवासियों से एकजुट होकर राज्य की प्रगति में भागीदारी निभाने की अपील की। सीएम साय ने वर्ष 2047 तक छत्तीसगढ़ को समृद्ध, सशक्त और विकसित राज्य बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता के सहयोग और सामूहिक प्रयासों से यह सपना जरूर साकार होगा।

लोकतंत्र और नागरिक -डॉ. माणिक विश्वकर्मा