रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र आज भावुक माहौल में शुरू हुआ, जहां दिवंगत नेताओं जगेश्वर राम भगत और पूर्व राज्यसभा सांसद मोहसिना किदवई को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सदन की कार्यवाही आगे बढ़ी। सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा से पारित नहीं किए जाने के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। सत्ता पक्ष ने विपक्ष के रुख की आलोचना करते हुए निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी की है। इस मुद्दे को लेकर सदन में तीखी बहस और हंगामे के आसार हैं, जिससे आने वाले समय में राजनीतिक माहौल और गर्मा सकता है।
छत्तीसगढ़ विशेष सत्र: श्रद्धांजलि से शुरुआत, नारी शक्ति पर सियासत गर्म
