झूलेलाल चौक नहरपारा में सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने फहराया तिरंगा

Follow Us

रायपुर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झूलेलाल चौक नहरपारा में नगर निगम के सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने देश की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने कहा कि झूलेलाल चौक के सौंदर्यीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिलती है तो वे इंदिरा गांधी वार्ड के पार्षद अवतार बगल के साथ मिलकर अपनी पार्षद निधि से चौक का सौंदर्यीकरण कराने का प्रयास करेंगे। पूर्व पार्षद रमेश आहूजा ने नहरपारा में डामरीकरण कार्य के लिए सभापति सूर्यकांत राठौड़ और पार्षद का आभार व्यक्त किया।


Read more :-  उज्जैन में भीड़ का दबाव: 13 श्रद्धालु घायल, कई की बिगड़ी तबीयत

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखने पर कई बार आठ दिनों के भीतर जवाब प्राप्त हो जाता है। उन्होंने इसी तरह की जवाबदेही और त्वरित कार्यप्रणाली जोन क्रमांक-2 में भी लागू किए जाने की मांग रखी। कार्यक्रम को पूर्व पार्षद सुरेंद्र छाबड़ा और रज्जन श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर भावेश पिथलिया, मुखी हरनाम तलरेजा, अमर वलेचा, नत्थू धनवानी, नंदलाल छाबड़ा, आसनदास पिदवानी, नंदलाल खिलनानी, अनिल गंगवानी, महेश आहूजा, दरयानामल, जयराम बठेजा, विजय मथानी, हेमनदास पोपटानी, राजू खिलनानी, मनोज पंजवानी, वजीर मोटवानी, मनीष टांक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।