उज्जैन। सावन के तीसरे सोमवार और साल में सिर्फ एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए उज्जैन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले इलाके में अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया। उमस और भीड़ के कारण कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई, जबकि करीब 13 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
आधी रात खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 200 किलो पनीर जब्त, पुलिस संग संयुक्त टीम की दबिश
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भीड़ बढ़ने के साथ कुछ महिला-पुरुष और युवतियां घबराहट के कारण बेहोश होकर गिर पड़े। अचानक कई लोगों के गिरने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षाकर्मियों और परिजनों ने तुरंत स्थिति संभाली और प्रभावित श्रद्धालुओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। तबीयत बिगड़ने वाले श्रद्धालुओं को उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अमृत उद्यान में खिलेगी देशी फूलों की रंगीन दुनिया, फ्री एंट्री के लिए ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग
चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सावन के तीसरे सोमवार को महाकाल दर्शन के साथ नागचंद्रेश्वर मंदिर के विशेष दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे। नागचंद्रेश्वर मंदिर साल में केवल नागपंचमी के दिन श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता है। इसी वजह से मंदिर परिसर और हरसिद्धि क्षेत्र में भारी भीड़ रही।भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से कुछ स्थानों पर दबाव की स्थिति बन गई।
रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट , छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज

