CG Crime: एकलव्य स्कूल छेड़छाड़ केस में बड़ा एक्शन, फरार शिक्षक राजस्थान से गिरफ्तार

Follow Us

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर भोपालपटनम के रूद्रारम स्थित एकलव्य रेसिडेंशियल स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे आरोपी कंप्यूटर शिक्षक को बीजापुर पुलिस ने राजस्थान के झालावाड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बीजापुर लेकर पहुंची। यहां आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की माता ने 12 सितंबर 2026 को थाना भोपालपटनम में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 32/2026 दर्ज किया गया।

सास-ननद की शिकायत पर हाईकोर्ट सख्त, बहू और मायके पक्ष के खिलाफ ट्रायल रहेगा जारी

महिला एवं बाल संबंधी अपराधों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश के तहत पुलिस अधीक्षक बीजापुर उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। एसआईटी की दो अलग-अलग टीमें आरोपी की पतासाजी के लिए राजस्थान और हरियाणा रवाना की गईं।

पुलिस टीमों ने तकनीकी सूचनाओं के आधार पर लगातार आरोपी की तलाश की और संभावित ठिकानों पर घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपी देवेन्द्र कुमार दहिया, पिता उमेद सिंह दहिया, उम्र 34 वर्ष, को राजस्थान के झालावाड़ से हिरासत में लिया गया। इसके बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर बीजापुर लाया गया। पुलिस ने बताया कि थाना भोपालपटनम में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

धमतरी पॉक्सो केस में 3 साल बाद बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी गरियाबंद से गिरफ्तार