नई दिल्ली। भारत में सबसे प्यारा और अटूट रिश्ता भाई बहनों का होता है। जो प्यार, भरोसा और ताकत की नीव होता है। रक्षाबंधन और भाई दूज जैसे त्योहार इस रिश्ते की मिठास को और मजबूत बनाते हैं। वहीं, हर साल 24 मई को मनाया जाने वाला नेशनल ब्रदर्स डे भी भाइयों के इसी खास रिश्ते को सेलिब्रेट करने का दिन है। आपको बता दें की यह दिन सिर्फ सगे भाइयों के लिए ही नहीं, बल्कि उन कजिन्स और दोस्तों के लिए भी खास होता है, जो हर मुश्किल में भाई बनकर साथ खड़े रहते हैं। भाई के साथ बचपन की शरारतें, लड़ाई-झगड़े, मस्ती और हर पल जिंदगी की खूबसूरत यादें बन जाते हैं। वहीं नेशनल ब्रदर्स डे का मकसद भाइयों के प्रति प्यार, सम्मान और अपनापन जाहिर करना है। लोग इस दिन सोशल मीडिया पर फोटो, मैसेज और वीडियो शेयर कर अपने भाइयों को खास महसूस कराते हैं। अगर आपके जीवन में भी कोई ऐसा शख्स है जो भाई जैसा है, तो यह दिन उसे शुक्रिया कहने का बेहतरीन मौका है। यहां कुछ संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने भाईयों को भेज सकते हैं। जैसे – तू सिर्फ मेरा भाई नहीं, मेरी ताकत और सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम है। हैप्पी ब्रदर्स डे! जब भी जिंदगी में परेशानी आई, तू हमेशा ढाल बनकर खड़ा रहा। शुक्रिया भाई….हैप्पी ब्रदर्स डे! दुनिया का सबसे अच्छा दोस्त अगर कोई है, तो वो मेरा भाई है। हैप्पी ब्रदर्स डे! तेरे साथ हर याद खास है, चाहे वो लड़ाई हो या मस्ती। जब भी गिरा, तूने हमेशा मुझे संभाला। थैंक यू भाई….हैप्पी ब्रदर्स डे!
Brother’s Day Special: ‘मेरी ताकत भी तू, मेरी ढाल भी तू…’, इन खास मैसेजेस से जताएं भाई के लिए अपना प्यार
