रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त, 3 महिलाएं गिरफ्तार:

Follow Us

5-10 लाख में बेचते थे, ओडिशा की महिला को बंधक बनाने पर हुआ खुलासा

रायपुर। राजधानी रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त मामले में पुलिस ने 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि, महिलाओं ने ओडिशा की एक गर्भवती महिला को फ्री में डिलीवरी और इलाज का झांसा देकर रायपुर बुलाया। डिलीवरी के बाद उसके नवजात बच्चे को बेचने की कोशिश की और महिला को बच्चे समेत बंधक बना लिया। महिला की शिकायत पर आजाद चौक थाने में FIR दर्ज की गई है।

ग्राम अर्जुनी में जुआ खेलने वाले 11 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपियों के बाकी नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त में भी शामिल होने की जानकारी मिली है। जांच में 5-6 लोगों के सिंडिकेट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े लोगों और संभावित खरीदारों की जानकारी जुटा रही है। इस नेटवर्क के तार छत्तीसगढ़ के अलावा मुंबई, नागपुर और अहमदाबाद तक जुड़े है। कमीशन के लालच में 5 से 10 लाख में बच्चे बेचते थे।

ओडिशा की महिला को दिया था बच्चे का झांसा
पुलिस के अनुसार, आरोपी कृतिका साहू ने ओडिशा की एक महिला को बच्चा बिकवाने का झांसा दिया था। महिला को रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में रखा गया था। आरोप है कि कृतिका ने महिला के प्रसव का खर्च भी उठाया था। इस पूरे मामले में पुलिस अब अन्य कड़ियों की जांच कर रही है।

20 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बरामद
जांच के दौरान पुलिस को कृतिका साहू के पास कई बच्चों के फोटो मिलने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से 20 कथित फर्जी जन्म प्रमाण पत्र भी बरामद किए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि इन दस्तावेजों का इस्तेमाल बच्चों की पहचान और जन्म से संबंधित जानकारी को गलत तरीके से दर्शाने के लिए किया जाता था।

लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण सहित नगदी रकम चोरी, आरोपी रसोईया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज,

दो अस्पताल भी जांच के दायरे में
मामले में दो अस्पतालों की भूमिका भी संदेह के घेरे में बताई जा रही है। पुलिस इन अस्पतालों से जुड़े दस्तावेजों और प्रसव संबंधी रिकॉर्ड की जांच कर रही है। गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस कथित नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और अब तक कितने मामलों को अंजाम दिया गया है।