ब्रेकिंग: आईएएस रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता विभाग के नए आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य शासन ने ब्यूरोक्रेसी में एक महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। गृह विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी संस्थाएं के पद पर नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) मंत्रालय की ओर से एक आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। यह महत्वपूर्ण स्थानांतरण आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। राज्य सरकार द्वारा किए गए इस बदलाव के बाद अब रमेश कुमार शर्मा जल्द ही सहकारिता विभाग में अपना नया कार्यभार संभालेंगे।