एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ान में बम की धमकी, जयपुर में करानी पड़ी आपातकालीन लैंडिंग

Follow Us

नई दिल्ली। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ान AI-2030 की जयपुर एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्लाइट में बम होने की आशंका के बाद उड़ान को जयपुर की ओर मोड़ दिया गया। इस सूचना से विमान में सवार यात्रियों के बीच घबराहट फैल गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विमान के जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां सुरक्षाकर्मियों ने पहुंचकर उसकी गहन जांच शुरू की। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान की तलाशी ली जा रही है। बम की आशंका को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं। फिलहाल, उपलब्ध जानकारी में विमान की जांच के अंतिम नतीजे और उड़ान के दिल्ली के लिए दोबारा रवाना होने के समय की पुष्टि नहीं हुई है।

भारतीय शेयर बाजार में धीमी चाल, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली फेरबदल

पहले भी विमान की करानी पड़ी थी इमरजेंसी लैंडिंग:
एअर इंडिया ग्रुप के विमान में इससे पहले ऐसी घटना 31 अगस्त 2026 को हुई थी। तब सऊदी अरब के दम्माम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-170 के टॉयलेट में ‘BOMB’ लिखा टिश्यू पेपर मिला था। इसके बाद पायलट ने विमान को अहमदाबाद की ओर डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिंग कराई थी। विमान में सवार सभी 32 यात्री सुरक्षित थे। जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।

भारत की बैंकिंग व्यवस्था पर उठते सवाल…!-संजय सक्सेना