टोपा में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

Follow Us

भाटापारा (टोपा)। ग्राम टोपा में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए किए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन और शोषण के विरुद्ध संघर्ष करते हुए जल, जंगल और जमीन तथा आदिवासी समाज के सम्मान और अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।

कार्यक्रम में ग्राम टोपा निवासी एवं टोनाटार चक के दीवान विनोद ध्रुव, आब्जर्वर अभय ध्रुव, संचालक परस ध्रुव, मीडिया प्रभारी रूपेश नागवंशी, रतन मंडावी, भूपेश नागवंशी, युवा अध्यक्ष पिरित पोर्ते, तीजऊ ध्रुव, महिला अध्यक्ष लक्ष्मी ध्रुव एवं ऊषा ध्रुव सहित समाज के पदाधिकारी, युवा, महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

किस्तों पर आईफोन खरीदने के कुछ देर बाद युवक ने की आत्महत्या, भिलाई के कॉम्प्लेक्स में मिला शव

कार्यक्रम के दौरान समाज में एकता, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और युवाओं की भागीदारी को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों और संघर्ष से प्रेरणा लेकर समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।